UjjainUjjain
Spread the love

Ujjain: इंदौर में होने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आस्था का मार्ग चुना। शुक्रवार तड़के वे उज्जैन पहुंचे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Ujjain: नंदी हॉल में ध्यान, विधिवत पूजा-अर्चना

गंभीर ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए और इसके बाद पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना कर जल अर्पित किया। वे करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहे।

इस दौरान टीम इंडिया के बैटिंग कोच शीतांशु कोटक भी उनके साथ मौजूद थे।

Ujjain: निर्णायक मुकाबले से पहले मांगी जीत की कामना

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

18 जनवरी को इंदौर में खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा।

इसी अहम मैच से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की जीत के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

महाकाल मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने गौतम गंभीर और शीतांशु कोटक का स्वागत किया।

उन्हें अंगवस्त्र और बाबा महाकाल का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

गंभीर ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

महाकाल के प्रति पुरानी आस्था

गौतम गंभीर पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं और अपने परिवार के साथ भी उज्जैन आ चुके हैं। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और जब भी अवसर मिलेगा, वे दोबारा जरूर आएंगे।

दर्शन के बाद वे इंदौर रवाना हो गए, जहां भारतीय टीम दो दिन तक अभ्यास सत्र करेगी।

ये भी पढ़े: वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक उपलब्धि: मध्यप्रदेश को वर्ष 2025 का ‘सर्वश्रेष्ठ वाइल्डलाइफ पर्यटन राज्य’ सम्मान