Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हो गई हैं। अनुमान है कि 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ में भी प्रवेश कर सकता है। लगभग दो सप्ताह से मानसून की गति धीमी पड़ी हुई थी, लेकिन अब इसमें तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर भी जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और हीटवेव को लेकर अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए हैं।
Weather Update उत्तर-पूर्व के 4 राज्यों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 25 जून तक लगातार तेज बारिश होने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा सिक्किम और उत्तर बंगाल में भी भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है।
Weather Update छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मानसून की एंट्री के आसार
आईएमडी के मुताबिक 23 जून के आसपास मानसून निम्न राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है—
- छत्तीसगढ़
- महाराष्ट्र
- तेलंगाना
- ओडिशा
- झारखंड
- बिहार
इन इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Weather Update इन राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।
Weather Update पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
बीते 24 घंटों के दौरान मेघालय में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी जोरदार वर्षा हुई। वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
दूसरी ओर विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का असर बना रहा, जिसके अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
Weather Update इन राज्यों में जारी रहेगा हीटवेव का असर
मौसम विभाग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विदर्भ क्षेत्र में रात के समय भी गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Weather Update तापमान में क्या होगा बदलाव?
- उत्तर-पश्चिम भारत में 22 जून तक अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
- इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।
- महाराष्ट्र में शुरुआती दिनों में तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाद में इसमें हल्की गिरावट आ सकती है।
- देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में 27 जून तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
Weather Update सावधानी बरतने की सलाह
भारी बारिश, आंधी, बिजली और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़े: Raipur में खूनी संघर्ष: शराब के पैसे न देने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

