Washington : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे, प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents’ Dinner) के दौरान हिल्टन होटल में अचानक गोलीबारी की घटना हुई। यह आयोजन अमेरिका के सबसे हाई-प्रोफाइल आयोजनों में से एक है, जिसमें राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, कैबिनेट मंत्री और दुनिया भर के दिग्गज पत्रकार शिरकत करते हैं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Washington सुरक्षा घेरे में ट्रंप और दिग्गज नेता: आनन-फानन में सुरक्षित निकाला गया
जिस समय होटल में गोलियों की गूँज सुनाई दी, उस वक्त पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वांस और उनके मंत्रिमंडल के कई प्रमुख सदस्य वहां मौजूद थे। फायरिंग की खबर मिलते ही सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
सुरक्षा घेरा मजबूत करते हुए सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वांस को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। उनके साथ मौजूद कैबिनेट सदस्यों, जिनमें काश पटेल, पीट हेगसेथ, स्कॉट बेसेंट और विटकॉफ शामिल थे, को भी कड़ी सुरक्षा के बीच एक-एक कर होटल से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में सभी वीआईपी सुरक्षित रहे।
Washington भारतीय पत्रकार की आपबीती: ‘बर्तनों के गिरने जैसी थी आवाज’
इस कार्यक्रम को कवर कर रही भारतीय पत्रकार रीना भारद्वाज ने उस खौफनाक मंजर का विवरण साझा किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब पहली आवाज आई, तो लोगों को लगा कि शायद रसोई में बर्तन गिरे हैं।
रीना के अनुसार, “हॉल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। जो लोग हंस-बोल रहे थे, वे अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिपने लगे।” देखते ही देखते पूरे बॉलरूम में सन्नाटा और डर का माहौल व्याप्त हो गया। कुछ ही मिनटों में सुरक्षाकर्मी लंबी बंदूकों और आधुनिक हथियारों के साथ पोजीशन लेते हुए नजर आए।
Washington अफरा-तफरी का माहौल और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई
फायरिंग के बाद होटल के बॉलरूम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि हमलावर कहां है। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल होटल को चारों तरफ से घेर लिया और लॉकडॉउन जैसी स्थिति पैदा कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने बेहद पेशेवर तरीके से पहले उच्च पदस्थ अधिकारियों को बाहर निकाला और फिर अन्य मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित की। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में आने के बाद आयोजकों ने संकेत दिए हैं कि कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल जांच जारी है और होटल के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
Also Read This: Horoscope: 26.04.2026, आज इन राशियों पर सूर्य जैसी चमकेगी किस्मत, जानें पूरा दैनिक भविष्यफल

