UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 IPS officers के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों के Superintendent of Police (SP) और Senior Superintendent of Police (SSP) बदले गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को Police Headquarters, PAC और Police Commissionerate में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
तबादला सूची में बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जिलों का नाम शामिल है।
ADG स्तर पर भी हुआ बदलाव
UP IPS Transfer:ताजा आदेश के अनुसार A. Satish Ganesh को ADG Traffic & Road Safety की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास अपराध विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।
वहीं Bhagwan S. Srivastava को ADG Technical Services के पद पर बनाए रखते हुए ADG Crime का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कई जिलों में बदले गए Police Captains
UP IPS Transfer :को बस्ती से हटाकर SP Jaunpur बनाया गया है। वहीं जौनपुर के मौजूदा SP Kunwar Anupam Singh को PAC Headquarters, Lucknow भेजा गया है।
Raveena Tyagi, जो Lucknow Police Commissionerate में DCP के पद पर तैनात थीं, अब SP Barabanki की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इसी तरह Omveer Singh को बलिया से स्थानांतरित कर SP Basti बनाया गया है। वहीं Eraaj Raja अब SP Ballia की जिम्मेदारी संभालेंगे। गाजीपुर में Vinay Kumar Singh को नया SP बनाया गया है।
Transfer List: किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
| क्रम | अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | ए. सतीश गणेश | ADG Traffic & Road Safety, अतिरिक्त ADG Crime | ADG Traffic & Road Safety |
| 2 | भगवान एस. श्रीवास्तव | ADG Technical Services | ADG Technical Services, अतिरिक्त ADG Crime |
| 3 | यशवीर सिंह | SP Basti | SP Jaunpur |
| 4 | कुंवर अनुपम सिंह | SP Jaunpur | SP, PAC Headquarters |
| 5 | रवीना त्यागी | DCP Lucknow Police Commissionerate | SP Barabanki |
| 6 | संजय कुमार | SSP Muzaffarnagar | सेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC प्रयागराज |
| 7 | ओमवीर सिंह | SP Ballia | SP Basti |
| 8 | कुंवर ज्ञानंजय सिंह | SP Hapur | DCP Prayagraj Police Commissionerate |
| 9 | कमलेश बहादुर | SP Mau | SP, लोक शिकायत, Police Headquarters |
| 10 | ईराज राजा | SP Ghazipur | SP Ballia |
| 11 | अर्पित विजयवर्गीय | SP Barabanki | DCP Lucknow Police Commissionerate |
| 12 | सर्वेश कुमार मिश्रा | सेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC प्रयागराज | SP Mau |
| 13 | विनय कुमार सिंह | SP Jalaun | SP Ghazipur |
| 14 | सूरज कुमार राय | SP Baghpat | SSP Muzaffarnagar |
| 15 | चिराग जैन | SP Rural Azamgarh | SP City Bareilly |
| 16 | आलोक राज नारायण | ASP Hardoi | ASP Mathura |
| 17 | पूर्णेंदु सिंह | SP/Staff Officer to DGP | SP Baghpat |
| 18 | मधुवन कुमार सिंह | SP City Azamgarh | SP Hapur |
| 19 | सुरेश चंद्र रावत | SP/ASP Mathura | SP Jalaun |
| 20 | मानस पारीक | SP City Bareilly | SP City Azamgarh |
Basti, Ballia और Ghazipur में अहम बदलाव
UP IPS Transfer:इस फेरबदल में Basti, Ballia और Ghazipur में हुए बदलाव खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं। यशवीर सिंह को जौनपुर भेजे जाने के बाद बस्ती की कमान ओमवीर सिंह को दी गई है। वहीं गाजीपुर से ईराज राजा को बलिया भेजा गया है और जालौन से विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया SP बनाया गया है।
इसके अलावा Suraj Kumar Rai को SSP Muzaffarnagar और Madhuban Kumar Singh को SP Hapur की जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ और बरेली में भी SP स्तर पर बदलाव किया गया है।
Lucknow और Prayagraj Commissionerate में भी नई तैनाती
UP IPS Transfer:तबादला आदेश में Lucknow Police Commissionerate और Prayagraj Police Commissionerate को भी शामिल किया गया है। अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से हटाकर Lucknow में DCP बनाया गया है, जबकि कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ से Prayagraj Police Commissionerate में DCP की जिम्मेदारी मिली है।
कुल मिलाकर इस UP IPS Transfer में जिले स्तर से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती तक व्यापक बदलाव किया गया है।
read this:- रायपुर: गृहमंत्री का फर्जी PA बनकर 25 लाख रुपये ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 15 लोग बने शिकार

