रिपोर्टर: रतन कुमार
Sita Soren Jamtara BJP meeting : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेत्री और जामताड़ा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सीता सोरेन दुमका से रांची जाने के क्रम में जामताड़ा सर्किट हाउस पहुंचीं। वहां बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर गंभीर मंथन किया।
Sita Soren Jamtara BJP meeting बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा
बैठक को संबोधित करते हुए सीता सोरेन ने राज्य की वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल जामताड़ा बल्कि पूरे झारखंड में पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतें दम तोड़ रही हैं। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य धरातल पर पूरी तरह गायब हैं। स्वास्थ्य, बिजली और खनन जैसे प्रमुख विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार का पूरा ध्यान जनहित के कार्यों के बजाय महज उगाही पर केंद्रित है।
Sita Soren Jamtara BJP meeting जनहित के मुद्दों पर व्यापक आंदोलन की तैयारी
सीता सोरेन ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस संगठनात्मक बैठक के जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जरूरी सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने एलान किया कि आने वाले दिनों में जनता की इन मूलभूत समस्याओं (बिजली, पानी, स्वास्थ्य) को लेकर बीजेपी चुप नहीं बैठेगी। इन जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ एक व्यापक और चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा, जिससे सोरेन सरकार को जनविरोधी नीतियों को बदलने पर मजबूर होना पड़े।
Sita Soren Jamtara BJP meeting स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में ही बदहाल हैं चिकित्सा सेवाएं
बैठक के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्थानीय मुद्दों को प्रखरता से उठाया। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गृह जिले (जामताड़ा) में ही चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है। सड़क दुर्घटनाओं, सर्पदंश और सामान्य बीमारियों के इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं, जबकि गर्भवती महिलाओं को भी बुनियादी इलाज नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने अवैध बालू और कोयला खनन का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सीता सोरेन इन सभी गंभीर विषयों को दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) तक ले जाएंगी।
इस बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, राजेंद्र राउत, मोहन शर्मा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

