SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुामर

Sheikhpura : बिहार के शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बिजली विभाग में कार्यरत असैनिक (सिविल) कार्यपालक अभियंता अश्वनी कुमार चंद्रा ने अपने किराए के आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अधिकारी मूल रूप से समस्तीपुर जिले के हसनपुर गांव के निवासी थे।

Sheikhpura घरेलू विवाद और मामूली कहासुनी बनी आत्महत्या का कारण

मृतक की पत्नी से मिली जानकारी के मुताबिक, घर में पिछले कुछ समय से लगातार पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन सिगरेट पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर कार्यपालक अभियंता ने कमरे के अंदर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अचानक हुई इस अनहोनी से उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

Sheikhpura सहकर्मियों में शोक की लहर और सहकर्मियों का बयान

बिजली विभाग के संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) संतोष कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि अश्वनी कुमार चंद्रा स्वभाव से बेहद मिलनसार, सौम्य और अपने काम के प्रति बेहद जिम्मेदार अधिकारी थे। विभाग के सहकर्मी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतने शांत स्वभाव के व्यक्ति ऐसा कठोर कदम भी उठा सकते हैं।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस के एएसआई धनंजय दास अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 4 हेल्दी जूस, डाइट में करें शामिल

You missed