रिपोर्टर: रंजन कुमार
Sanjay Yadav Sheikhpura Demise : बिहार के शेखपुरा जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी, प्रखर वक्ता और मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले संजय यादव का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे जिले और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय यादव को बेबाक लहजे में अपनी बात रखने और जनसरोकार के मुद्दों पर मुखर रहने के लिए जाना जाता था। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास पर शुभचिंतकों और स्थानीय नेताओं का तांता लग गया।
Sanjay Yadav Sheikhpura Demise पटना के पारस अस्पताल में ली अंतिम सांस
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, संजय यादव को अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके असमय चले जाने से उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं। शव के शेखपुरा पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Sanjay Yadav Sheikhpura Demise ‘अभिभावक की तरह निभाया फर्ज’
संजय यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए समाजसेवी शंभू यादव ने कहा कि इस दुखद समाचार से वह पूरी तरह स्तब्ध हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पिता के गुजर जाने के बाद संजय यादव ने बड़े भाई के साथ मिलकर पूरे परिवार में एक अभिभावक की भूमिका निभाई थी और हर सुख-दुख में सबका हौसला बढ़ाया था। उनके जाने से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है।
Sanjay Yadav Sheikhpura Demise शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गजों ने जताया शोक
संजय यादव की राजनीतिक और सामाजिक पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके आवास पर पहुंचकर दुख जताने वालों और ढाढस बंधाने वालों में पूर्व विधायक विजय सम्राट, सम्बल हैदर, इमाम गजाली, और लट्टू यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग शामिल थे। उनकी अंतिम यात्रा में मुकेश यादव, शंभू यादव, पप्पू यादव, इकबाल और भारी संख्या में शेखपुरा वासी नम आंखों से शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी।

