Kali Sarkar Hardoi Arrest:उत्तर प्रदेश के झांसी में अपनी पहचान बदलकर ‘काली सरकार’ के नाम से धार्मिक दरबार सजाने वाले एक अपराधी को हरदोई पुलिस ने दबोच लिया है। करीब 31 साल पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे इस स्थायी वारंटी को कोतवाली शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के कई नाम दर्ज हैं।
झांसी में ‘काली सरकार’ के रूप में था चर्चित
Kali Sarkar Hardoi Arrest:उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सत्यानंद शुक्ला उर्फ ‘काली सरकार’ के नाम से चर्चित रहे प्रदीप शुक्ला की हरदोई से गिरफ्तारी को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से कानून की नजरों से बचकर छिप रहा था, जबकि उसके खिलाफ अदालत से स्थायी वारंट जारी हो चुके थे।
हरदोई पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज उर्फ काली पंडित (पुत्र माया राम, निवासी चौहान थोक, कोतवाली शहर, हरदोई) के रूप में हुई है।
वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई कार्रवाई
Kali Sarkar Hardoi Arrest:पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशानुसार जिले में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। इस सफल गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक देवेश शर्मा और हेड कांस्टेबल अर्पित तोमर मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया गया है।
सीओ सिटी ने दी मामले की जानकारी
Kali Sarkar Hardoi Arrest:मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली शहर के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नियमानुसार आगे की सभी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

