PatnaPatna
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Patna : बिहार में शासन-प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया है। इस बड़ी फेरबदल की जद में वर्ष 2022, 2023 और 2024 बैच के युवा एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न जिलों और अनुमंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई जिलों के डीडीसी और नगर आयुक्त बदले, युवा अधिकारियों को कमान

Patna जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने कई जिलों में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और नगर निगमों के नगर आयुक्त पदों पर व्यापक बदलाव किए हैं।

  • श्रेया श्री: खगड़िया जिला परिषद की डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाई गई हैं।
  • गरिमा लोहिया: दरभंगा नगर निगम की नई नगर आयुक्त नियुक्त की गई हैं।
  • अनिरुद्ध पाण्डेय: पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए हैं।
  • तुषार कुमार: मधुबनी जिला परिषद के डीडीसी पद पर तैनात किए गए हैं।
  • प्रधुम्न सिंह यादव: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय (उद्योग विभाग) के निदेशक बने हैं।
  • आकांक्षा आनंद: सासाराम की नई उप विकास आयुक्त नियुक्त की गई हैं।
  • रोहित कर्दम: कैमूर के नए डीडीसी बनाए गए हैं।
  • शिप्रा विजय कुमार चौधरी: जमुई जिला परिषद की डीडीसी नियुक्त की गई हैं।
  • डॉ. नेहा कुमारी: कटिहार की नई उप विकास आयुक्त बनी हैं।

2024 बैच के अधिकारियों को मिली अनुमंडलों की जिम्मेदारी

Patna प्रशिक्षण काल पूरा करने के उपरांत 2024 बैच के कई नवप्रोन्नत और युवा आईएएस अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर पहली महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है।

  • कशिश बक्शी: पटना सिटी के नए एसडीओ नियुक्त किए गए हैं।
  • कृष्णा जोशी: बाढ़ अनुमंडल का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
  • विरूपाक्ष विक्रम सिंह: दानापुर एसडीओ की कमान संभालेंगे।
  • प्रिया रानी: सासाराम की नई एसडीओ बनी हैं।
  • प्रेम कुमार: हवेली खड़गपुर के एसडीओ पद पर तैनात किए गए हैं।
  • सूरज कुमार: कटिहार और विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया एसडीओ की जिम्मेदारी मिली है।
  • जतिन कुमार: शेरघाटी (गया) और के. परीक्षित को नौगछिया का नया एसडीओ नियुक्त किया गया है।

तत्काल प्रभाव से योगदान देने के निर्देश

Patna राज्य सरकार की ओर से स्थानांतरित सभी 23 अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापित स्थलों पर पहुंचकर योगदान देने का सख्त निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को गति देने के लिए हाल ही में पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस ताजा प्रशासनिक फेरबदल से जिला व अनुमंडल स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और नागरिक सेवाओं में अधिक पारदर्शिता व तेजी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर: भारी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार, अब तक 224 की मौत और 1121 करोड़ से अधिक का नुकसान