PatnaPatna
Spread the love

रिपोर्टर: देवेन्‍द्र कुमार

Patna : बिहार की राजनीतिक फिजाओं में आज एक नई ऊर्जा देखने को मिली। जेडीयू के युवा और चर्चित चेहरा निशांत कुमार ने आज पटना स्थित पार्टी मुख्यालय से अपनी बहुप्रतीक्षित “सद्भाव यात्रा” का विधिवत आगाह किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ शुरू हुई यह यात्रा राज्य की सियासत में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Patna दिग्गजों की मौजूदगी में ‘निश्चय रथ’ रवाना

राजधानी पटना स्थित जेडीयू कार्यालय से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित पार्टी के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह के बीच सजे-धजे ‘निश्चय रथ’ को रवाना किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई यह यात्रा चंपारण की ऐतिहासिक धरती से अपने मुख्य पड़ाव की शुरुआत करेगी।

Patna नीतीश मॉडल का चलता-फिरता संदेश: निश्चय रथ

इस यात्रा का मुख्य आकर्षण ‘निश्चय रथ’ है, जिसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। रथ के चारों ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल की उपलब्धियों को तस्वीरों के माध्यम से उकेरा गया है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान और साइकिल योजना जैसे महिला सशक्तिकरण के कार्यों को प्रमुखता दी गई है। यह रथ केवल एक वाहन नहीं, बल्कि बिहार के बदलते स्वरूप का एक चलता-फिरता विज्ञापन नजर आ रहा है।

Patna यात्रा का उद्देश्य: विकास की लकीर को करना और भी गहरा

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो लंबी लकीर खींची है, यह यात्रा उसे जन-मानस के बीच और अधिक मजबूती से स्थापित करने का प्रयास है। इस यात्रा का मूल उद्देश्य जनता और कार्यकर्ताओं को पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना और सद्भाव का संदेश फैलाना है। अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि यह यात्रा आने वाले समय में जेडीयू के सांगठनिक ढांचे को कितनी मजबूती प्रदान करती है।

ये भी पढ़े: Deoghar: जसीडीह में सनसनी, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका