रिपोर्टर: राकेश प्रसाद
Army Chief General Dheeraj Seth Vijay Mantra : भारतीय सेना के 31वें थल सेनाध्यक्ष (Army Chief) के रूप में जनरल धीरज सेठ ने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। कमान संभालने के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में नए आर्मी चीफ ने देश की सुरक्षा और सेना के आधुनिकीकरण को लेकर अपना दृष्टिकोण साफ किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भारतीय सेना ‘JAI से VIJAY’ के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए हर चुनौती का सामना करेगी। जनरल सेठ ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया और ‘राष्ट्र प्रथम’ (Nation First) के संकल्प को दोहराया।
Army Chief General Dheeraj Seth Vijay Mantra क्या है जनरल धीरज सेठ का ‘VIJAY’ विजन?
नए सेना प्रमुख ने देश की सुरक्षा प्राथमिकताओं और भविष्य की रणनीति को ‘VIJAY’ के एक विशेष और पांच आयामी (5 Dimensions) सूत्र में पिरोया है, जो इस प्रकार है:
- V – Vigilance (सतर्कता): देश की सीमाओं पर किसी भी अप्रत्याशित खतरे से निपटने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी और उच्च स्तरीय ऑपरेशनल तैयारियों को बनाए रखना।
- I – Innovation & Transformation (नवाचार एवं परिवर्तन): युद्ध की आधुनिक तकनीकों के अनुरूप सेना के सिद्धांतों में बदलाव करना और तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देना।
- J – Jointness & Integration (संयुक्तता एवं एकीकरण): थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच त्रि-सेवा तालमेल को मजबूत करना, ताकि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में सेना अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सके।
- A – Atmanirbharta (आत्मनिर्भरता): स्वदेशी रक्षा प्रणालियों और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना। उनका विजन है—”भारतीय हथियारों और समाधानों से युद्ध में विजय पाना।”
- Y – Yodha First (योद्धा प्रथम): नए अग्निवीरों से लेकर सेवामुक्त हो चुके पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण, प्रशिक्षण और उनकी तकनीकी दक्षता को सबसे ऊपर रखना।
Army Chief General Dheeraj Seth Vijay Mantra भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होगी ‘टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड’ फौज
जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना को एक ‘कॉम्बैट रेडी’ और युद्ध की हर परिस्थिति में ढली हुई (Battle Hardened) ताकत बताया। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश और आधुनिक युद्ध शैली को देखते हुए सेना का डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण बेहद जरूरी है। उनका मुख्य फोकस एक ऐसी ‘Future-Ready Army’ तैयार करने पर होगा जो आधुनिकतम तकनीकों से लैस हो।
Army Chief General Dheeraj Seth Vijay Mantra पूर्व सेना प्रमुखों के योगदान को सराहा, देश को दिलाया भरोसा
अपने संबोधन के दौरान जनरल सेठ ने देश की रक्षा में अपने प्राणों आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित सभी पूर्व सैन्य प्रमुखों के अनुकरणीय नेतृत्व और योगदान की सराहना की। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि भारतीय सेना देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए हर पल पूरी तरह मुस्तैद और सक्षम है।
ये भी पढ़े: Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जुलाई के पहले ही दिन सोना ₹1,600 और चांदी ₹5,700 तक टूटी

