MadhupurMadhupur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Rampage by Dacoits in Police Uniforms in Madhupur : रखंड के देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खाकी वर्दी का फायदा उठाकर शातिर अपराधियों ने एक घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के भेष में आए हथियारबंद बदमाशों ने न सिर्फ पूरे परिवार को बंधक बनाया, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

संतोष कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, मधुपुर
महेंद्र यादव, गृहस्वामी

Rampage by Dacoits in Police Uniforms in Madhupur देर रात पुलिस बनकर घर में दाखिल हुए अपराधी

घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब सात से आठ की संख्या में आए हथियारबंद अपराधी पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। उन्होंने गांव के निवासी महेंद्र यादव के घर का दरवाजा खटखटाया। परिवार ने पुलिस समझकर जैसे ही दरवाजा खोला, सभी अपराधी जबरन घर के भीतर दाखिल हो गए और हथियारों के बल पर पूरे परिवार को अपने कब्जे में ले लिया।

Rampage by Dacoits in Police Uniforms in Madhupur गनपॉइंट पर बंधक बनाया, नगदी समेत जेवरात समेटे

अपराधियों ने महेंद्र यादव और उनके परिजनों के सिर पर रिवॉल्वर तान दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। डकैतों ने पूरे घर को खंगालते हुए वहां रखे करीब 40 हजार रुपये नगद और हजारों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के कीमती आभूषण लूट लिए। इस बीच जब गृहस्वामी और उनके परिवार ने डकैती का विरोध करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और नकदी-जेवरात समेटकर मौके से फरार हो गए।

Rampage by Dacoits in Police Uniforms in Madhupur मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, छानबीन और छापेमारी शुरू

वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सत्येंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर दी है। पुलिस अपराधियों की शिनाख्त करने और उन्हें दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़े: Jamtara में कानून का शिकंजा: कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे