Lokayukta raid on police constable:देवास/इंदौर: मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों पर उज्जैन और इंदौर लोकायुक्त की टीमों ने एक साथ छापेमारी की।
शुरुआती जांच में फिरोज खान के पास आय के ज्ञात स्रोतों से करीब साढ़े छह करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, देवास और इंदौर में उनकी लगभग 20 संपत्तियों का पता चला है।
8 टीमें और 15 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन
Lokayukta raid on police constable:इस कार्रवाई को पूरी गोपनीयता और सटीकता के साथ अंजाम देने के लिए इंदौर और उज्जैन संभाग की कुल 8 टीमों का गठन किया गया था। ये टीमें एक साथ 15 अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, इस सर्च ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य प्रधान आरक्षक की चल-अचल संपत्तियों, भारी निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगालना है।
read this:- रंगरति गरबा महोत्सव का भव्य समापन: अभिनेत्री अमृता प्रकाश की मौजूदगी में झूमा ग्वालियर

