Lahaul and SpitiLahaul and Spiti
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Lahaul and Spiti : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर-किलाड़ मार्ग स्थित कड़ू नाला के समीप पहाड़ी से अचानक गिरी विशालकाय चट्टानों की चपेट में एक टाटा सूमो आ गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की जान चली गई।

Lahaul and Spiti रास्ता खुलने के बाद रवाना हुई थी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो (HP-01M-2210) कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी। बीती रात मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सभी यात्री तिंदी में ही रुके हुए थे। शुक्रवार (24 जुलाई 2026) की दोपहर जैसे ही रास्ता खुला, गाड़ी पांगी के लिए रवाना हुई। लेकिन कड़ू नाला के पास पहुँचते ही ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और विशाल चट्टानें गाड़ी पर आ गिरीं, जिससे वाहन पूरी तरह दब गया।

BRO और राहत टीमों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO), लाहौल पुलिस, तिंदी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। मलबे से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वाहन में चालक सहित करीब 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

खराब मौसम के बीच राहत कार्य जारी

घटनास्थल पर एसडीएम और पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। लगातार गिरते मलबे और खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

ये भी पढ़े: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता: जामताड़ा की सीनियर बालक टीम कोडरमा रवाना, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं