Ladli Bahna Yojana 41st InstallmentLadli Bahna Yojana 41st Installment
Spread the love

Ladli Bahna Yojana 41st Installment :मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले के गुरुवाही ग्राम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्य की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की 41वीं किस्त के रूप में 1834 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और लोकार्पण-भूमिपूजन भी किए गए।

1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची राशि

Ladli Bahna Yojana 41st Installment:कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सच्चा वादा और पक्का काम’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक लाड़ली बहनों के खातों में 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही, गैस सिलेंडर रिफिल योजना के तहत 23 लाख से अधिक पात्र हितग्राहियों के खातों में 115.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि भी अंतरित की गई। सरकार पिछले 3 वर्षों में गैस रिफिल अनुदान के रूप में लगभग 1600 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान कर चुकी है।

महिला सशक्तिकरण और गोपालन पर विशेष जोर

Ladli Bahna Yojana 41st Installment:मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज राज्य के एक-चौथाई जिलों में महिलाएं कलेक्टर और संभागायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

  • पशुपालन को प्रोत्साहन: दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत डेयरी व्यवसाय और 25 गायें खरीदने पर 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।
  • होमस्टे योजना: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनजातीय भाई-बहनों द्वारा सर्वसुविधायुक्त होमस्टे तैयार करने पर सरकार 3 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है।
  • स्व-सहायता समूह: प्रदेश की लगभग 65 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, जिनमें 25 प्रतिशत लखपति दीदियां शामिल हैं। रोजगार आधारित उद्योगों में काम करने वाली बहनों को 5000 रुपये की अतिरिक्त वेतन सहायता भी दी जा रही है।

144 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Ladli Bahna Yojana 41st Installment:उमरिया जिले के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कुल 144 करोड़ रुपये की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इसमें 87 करोड़ रुपये की लागत के 68 कार्यों का लोकार्पण और 57 करोड़ रुपये की लागत के 68 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। इसके अलावा, वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देते हुए हाथी के हमले में जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

read this:- 15 अक्टूबर 2026 का राशिफल: नवरात्रि के पांचवें दिन जानें सभी 12 राशियों का भविष्य