BhojpurBhojpur
Spread the love

रिपोर्टर: नेहा गुप्‍ता

Bhojpur : बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना-बक्सर फोरलेन हाईवे का है, जहाँ कोइलवर के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है।

Bhojpur शादी समारोह से लौट रहे थे युवक: भगनी की शादी में गए थे अमित

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पटना जिले के बिहटा (कटेशर) निवासी अमित कुमार (26 वर्ष, पिता नंदा महतो) और सुजीत कुमार (30 वर्ष, पिता बृजनंदन सिंह) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में अमित की भगनी की शादी थी। दोनों दोस्त इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। बुधवार को जब शादी की रस्में पूरी कर दोनों अपनी बाइक से वापस अपने घर कटेशर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Bhojpur कोइलवर अंडरपास के पास हुआ हादसा: पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा कोइलवर अंडरपास के समीप हुआ। अमित और सुजीत बाइक से आरा से पटना की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत कोइलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया।

Bhojpur पुलिस की कार्रवाई और परिजनों का हाल

घटना की सूचना मिलते ही कोइलवर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इधर, बिहटा के कटेशर गांव में जैसे ही मौत की खबर पहुँची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से यातायात नियमों की सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

Also Read This: Plant Watering: गर्मियों में पौधों को कब दें पानी? जानें सही समय और जरूरी टिप्स