रिपोर्टर: रतन कुमार
Major action by the administration in Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां शहर के एक प्रतिष्ठित निजी चिकित्सा संस्थान ‘पॉपुलर नर्सिंग होम’ के सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड) केंद्र को सील कर दिया गया है। पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम के तहत तय किए गए जरूरी दस्तावेजों और नियमों में बड़ी अनियमितता मिलने के बाद प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।
Major action by the administration in Jamtara एसडीओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा
यह कार्रवाई शुक्रवार शाम को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अनंत कुमार की अगुवाई में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई। टीम ने नर्सिंग होम में चल रहे सोनोग्राफी केंद्र की औचक जांच की। इस दौरान जब केंद्र के संचालन से जुड़े आधिकारिक अभिलेखों, रजिस्टरों और पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अनिवार्य दस्तावेजों को खंगाला गया, तो वहां कई महत्वपूर्ण कागजात गायब और अधूरे मिले। इसके बाद अधिकारियों ने ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड रूम को तुरंत सील कर दिया।
Major action by the administration in Jamtara जांच दल में शामिल रहे जिले के आला अधिकारी
इस छापेमारी अभियान में प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे के कई बड़े अधिकारी शामिल थे। टीम में SDO अनंत कुमार के साथ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निलेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज महतो और अंचल अधिकारी (CO) अविश्वर मुर्मू समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक बल मौजूद रहा।
Major action by the administration in Jamtara कड़ा संदेश: नियमों में कोताही बर्दाश्त नहीं
जामताड़ा के एसडीओ अनंत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी कि इस केंद्र पर जरूरी कागजी औपचारिकताओं को ताक पर रखकर सोनोग्राफी जांच की जा रही है। जांच में शिकायत सही पाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़े: Monsoon Health: बारिश के मौसम में इन आसान आदतों को अपनाएं, संक्रमण और बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

