JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करमाटांड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुगापहाड़ी गांव में छापेमारी कर दो शातिर साइबर ठगों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 7 एटीएम कार्ड और 1 पैन कार्ड समेत कई संदिग्ध सामग्रियां जब्त की गई हैं।

निर्माणाधीन मकान में छापेमारी, 2 आरोपी रंगे हाथ धरे गए

Jamtara साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर डीएसपी अमित रविदास की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने सुगापहाड़ी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान वाजिद अंसारी (32 वर्ष, निवासी सुगापहाड़ी) और हसबुल अंसारी (24 वर्ष, निवासी बरमुंडी) के रूप में हुई है।

क्रेडिट कार्ड और APK फाइल के जरिए बनाते थे शिकार

Jamtara पूछताछ और शुरुआती जांच में सामने आया कि ये ठग क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बनाते थे। आरोपी लोगों को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) या अन्य प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने का भय दिखाते थे या नया कार्ड जारी कराने का झांसा देते थे। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल में फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर उनके क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और पलक झपकते ही खाते से पैसे उड़ा लेते थे। इनका नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था।

साइबर थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Jamtara पुलिस ने इस संबंध में साइबर अपराध थाने में कांड संख्या 69/26 के तहत 27 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज कर लिया है। जब्त किए गए मोबाइल फोन्स, सिम कार्ड्स और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के बैंक खातों और अन्य नेटवर्क की जांच की जा रही है, जिससे इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य साइबर अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढे: दतिया में बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: बोले- ‘हिंदुओं को मुसलमानों से नहीं, अपनों से ही खतरा’; पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना