रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur : वस्त्र बाजार में वर्ष 1970 से अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके ‘रुपम’ ग्रुप ने ग्राहकों के लिए अपने तीसरे आउटलेट ‘रुपम ट्रेंड्स’ का शुभारंभ किया है। यह नया शोरूम बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क, चैंबर ऑफ कॉमर्स (चैंबर भवन) की दुकान संख्या 15 एवं 16 में खोला गया है।
शोरूम का भव्य उद्घाटन श्री रामनिकलाल अडेशरा, श्री योगेश अडेशरा, श्री विपुल अडेशरा और श्री दिव्व्या अडेशरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रतिष्ठित ब्रांड्स के सूटिंग और शर्टिंग की विस्तृत रेंज
Jamshedpur ‘रुपम ट्रेंड्स’ में पुरुषों के परिधानों के लिए देश के शीर्ष और प्रीमियम ब्रांड्स का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां ग्राहकों को रेमंड, अरविंद और सियाराम्स जैसे नामचीन ब्रांडों के उच्च गुणवत्ता वाले सूटिंग और शर्टिंग फैब्रिक की विस्तृत श्रृंखला मिलेगी।
फैब्रिक की विशाल रेंज ग्राहकों को उनकी पसंद और अवसर के अनुसार सही चयन करने का अवसर प्रदान करती है।
एक ही छत के नीचे सिलाई और परफेक्ट फिटिंग की सुविधा
Jamshedpur कपड़ों के बेहतरीन कलेक्शन के साथ-साथ इस नए शोरूम की मुख्य विशेषता यहां उपलब्ध कस्टम टेलरिंग की सुविधा है। ग्राहक अपनी पसंद का फैब्रिक चुनने के साथ ही अपनी नाप और स्टाइल के अनुसार उसकी सिलाई भी करा सकते हैं।
एक ही स्थान पर कपड़े की खरीदारी से लेकर सिलाई और परफेक्ट फिटिंग तक की पूरी व्यवस्था की गई है, जिससे ग्राहकों का समय और श्रम दोनों बचेगा।
54 वर्षों के विश्वास के साथ तीसरा नया आउटलेट
Jamshedpur सालों से ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरते हुए रुपम ग्रुप ने अपने दो सफल स्टोर्स के बाद इस तीसरे शोरूम की नींव रखी है। बिष्टुपुर के मध्य में स्थित यह नया शोरूम उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य साबित होगा जो परिधानों में प्रीमियम क्वालिटी, शानदार लुक और बेहतरीन फिटिंग को प्राथमिकता देते हैं।
ये भी पढ़े: मंगला एक्सप्रेस में पेंट्रीकार का खाना खाने से बिगड़ी स्कूली बच्चों की सेहत, खंडवा में एक घंटे रोकी गई ट्रेन

