रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्र परिषद के औपचारिक गठन के उद्देश्य से वार्षिक अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन किया गया। विद्यालय सभागार में आयोजित इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में नवनियुक्त छात्र-नेताओं को जिम्मेदारी के प्रतीक सैश प्रदान किए गए तथा उन्हें ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
Jamshedpur समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत, दीप प्रज्वलन और छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पीयूष राज, ऋषभ चंद्रायन, आयुष रंजन, प्रधानाचार्या डॉ. सुभाष्री सरकार, निदेशक (अकादमिक्स) डॉ. अशोक सिंह और उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या डॉ. सुभाष्री सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा नेतृत्व केवल अधिकारों का उपयोग करना नहीं, बल्कि अनुशासन, सहानुभूति और आचरण के माध्यम से दूसरों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना है।
11 विभागों में विभाजित हुई स्टूडेंट काउंसिल, इन्हें मिली मुख्य जिम्मेदारी
Jamshedpur छात्र परिषद को कुल 11 प्रमुख विभागों में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
- जनरल सेक्रेटरी: कुंज कुमार (XII-D) एवं डिप्टी सेक्रेटरी: अयटन घोष (XI-A)। (सदस्य: आशिम मंडल व आयुष्मान घोष)
- इवेंट मैनेजमेंट: आयुष्मान पुइटांडी एवं दिव्या करमाकर
- अकादमिक्स: सिद्धि शर्मा एवं सौर्याश प्रमाणिक
- कल्चरल: दिवस राज व पल्लवी सिंह (सदस्य: एम. हर्षित व जैस्मिन महतो)
- स्पोर्ट्स: निखिल हेम्ब्रम व अमन वत्स्य (सदस्य: शाइना दास)
- डिसिप्लिन: रमन कुमार यादव व सोनल सिंह (सदस्य: कुमारी आकांक्षा, मौली पॉल व तस्बीहा नाज़)
- टेक्नोलॉजी: अंश व के. जयंत (सदस्य: तनिषा कुमारी व आकाश दास)
- लिटरेचर: रितु दास व इशिका भाकत (सदस्य: भाविक गुप्ता व स्नेहा)
- हेल्थ एंड हाइजीन: अर्चना गोस्वामी व अजितेश कुमार (सदस्य: प्रत्युष पांडे व नायला अयाब)
- सेवा (SEWA): रिद्धि शर्मा एवं कृति महानंद
- पब्लिक रिलेशंस: पूजा कुमारी एवं अंशिका कुमारी
कर्तव्य निष्ठा का संदेश और धन्यवाद ज्ञापन
Jamshedpur अतिथियों ने नवनियुक्त छात्र-नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सैश विशेषाधिकार का नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। कार्यक्रम का समापन उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, सचिव प्रभास कुमार और प्रशासक सचिन कुमार ने नवगठित स्टूडेंट काउंसिल को शुभकामनाएं दीं।

