New Delhi : भारतीय रेलवे में ‘रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन’ (RAC) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने राहत भरी खबर जारी की है। अक्सर RAC टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल (बेडरोल किट) न मिलने या अधूरा मिलने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोनों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि RAC यात्रियों को भी कन्फर्म यात्रियों की तरह पूरा बेडरोल उपलब्ध कराया जाए।
New Delhi यात्रियों की लगातार शिकायतों के बाद रेल मंत्रालय का सख्त रुख
देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों से लगातार यह बात सामने आ रही थी कि RAC यात्रियों को बेडरोल किट देने में आनाकानी की जा रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय ने 4 अगस्त को एक आधिकारिक पत्र जारी कर अपने पुराने निर्देशों को दोहराया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए।
New Delhi एक बर्थ पर दो यात्री, लेकिन दोनों को मिलेगी पूरी किट
नियमों के मुताबिक, RAC टिकट होने पर एक बर्थ दो यात्रियों के बीच शेयर (साझा) की जाती है। हालांकि, बेडरोल शुल्क दोनों ही यात्रियों के किराए में शामिल होता है। नए आदेश के अनुसार, भले ही एक सीट पर दो लोग बैठकर यात्रा कर रहे हों, लेकिन वातानुकूलित (AC) श्रेणी के डिब्बों में सफर करने वाले प्रत्येक RAC यात्री को अलग-अलग पूरी बेडरोल किट (चादर, कंबल, तकिया और तौलिया) दी जाएगी।
AC चेयर कार को छोड़कर सभी AC कोचों में लागू होगा नियम
रेल बोर्ड के निर्देशों के तहत यह सुविधा AC चेयर कार (CC) को छोड़कर अन्य सभी वातानुकूलित कोचों (जैसे- 1st AC, 2nd AC, और 3rd AC) में यात्रा करने वाले सभी वैध RAC यात्रियों पर समान रूप से लागू होगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाना और उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है।

