Gold-Silver PriceGold-Silver Price
Spread the love

Gold-Silver Price : वैश्विक बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण बुधवार को भारतीय सर्राफा और वायदा बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से अपना ध्यान थोड़ा हटाया है। इस मुनाफावसूली का सीधा असर कीमती धातुओं के भाव पर पड़ा है।

Gold-Silver Price MCX पर लुढ़के दाम: सोना ₹1.52 लाख और चांदी ₹2.49 लाख के करीब

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में बाजार खुलते ही कमजोरी देखी गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया, जिससे यह 1.52 लाख रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी में भी बिकवाली का भारी दबाव रहा और यह 1,300 रुपये से अधिक फिसलकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।

Gold-Silver Price देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के खुदरा भाव (प्रति 10 ग्राम)

वायदा बाजार की इस मंदी के बाद देश के अलग-अलग शहरों के खुदरा सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग 270 रुपये और 22 कैरेट सोना 250 रुपये तक सस्ता हुआ है। नीचे प्रमुख शहरों के ताजा रेट दिए गए हैं:

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
भोपाल / इंदौर₹1,51,150₹1,38,550₹1,13,370
दिल्ली / लखनऊ₹1,51,250₹1,38,650₹1,13,470
मुंबई / कोलकाता₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
चेन्नई₹1,53,060₹1,40,300₹1,17,500
पटना / जयपुर₹1,51,150₹1,38,550₹1,13,370

Gold-Silver Price आखिर क्यों आई सर्राफा बाजार में यह गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटने से वैश्विक स्तर पर महंगाई को लेकर चिंताएं थोड़ी कम हुई हैं। जब भी बाजार में जोखिम कम होता है, निवेशक सोने जैसे सुरक्षित एसेट से पैसा निकालकर इक्विटी या अन्य विकल्पों में लगाते हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की चाल और वैश्विक परिस्थितियां ही तय करेंगी कि सोने-चांदी का रुख क्या होगा। ऐसे में नए निवेशकों को थोड़ा संभलकर कदम उठाना चाहिए।

ये भी पढ़े: Panchkula में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़: पिंजौर डकैती कांड के दो शातिर आरोपी पैर में गोली लगने से ढेर, गिरफ्तार