Father Arrested Daughter Murder:बिहार के शंकरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग के शक में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए खून से सना बिस्तर और कपड़े तक जला दिए। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम-प्रसंग से नाराज था पिता, जूट की बोरी में फेंक दिया शव
Father Arrested Daughter Murder:पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता दिनेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक लड़के से छिपकर फोन पर बात करती थी। जब गांव में दोनों के प्रेम-प्रसंग की चर्चा होने लगी, तो उसे अपनी इज्जत और प्रतिष्ठा खराब होने का डर सताने लगा। इसी आक्रोश में उसने खौफनाक कदम उठाया:
- गला रेतकर हत्या: 7 अक्टूबर की रात जब बेटी सो रही थी, तब आरोपी ने दबिया (हंसिया) से उसका गला काट दिया।
- शव ठिकाने लगाया: हत्या के बाद शव को जूट की बोरी में बांधा और मोटरसाइकिल से करीब 2 किलोमीटर दूर ले जाकर मजरहट नदी (बेहरारी के पास) में फेंक दिया। बुधवार शाम पुलिस ने नदी से शव बरामद कर लिया है।
- छोटी बेटी बनी गवाह: वारदात के समय आरोपी की छोटी बेटी ने उसे देख लिया था, जिसे आरोपी ने डरा-धमका कर नानी के घर भेज दिया था।
पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश
Father Arrested Daughter Murder:वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद 11 अक्टूबर को शंकरपुर थाने पहुंचकर बेटी के घास काटने जाने के दौरान लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई।
एसडीपीओ अजय कुमार और डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि जांच के दौरान परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जांच तेज की। इस दौरान छोटी बहन ने पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी, जिसके बाद आरोपी पिता की कलई खुल गई।
भोजपुर में एक अन्य घटना: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या
Father Arrested Daughter Murder:वहीं, राज्य के भोजपुर जिले से एक अन्य सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। इस घटना में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।

