Cooler TipsCooler Tips
Spread the love

Cooler Tips गर्मियों में कूलर की हवा को कैसे बनाएं ज्यादा ठंडा?

भीषण गर्मी में कूलर राहत तो देता है, लेकिन कई बार उससे उम्मीद के मुताबिक ठंडी हवा नहीं मिलती। ऐसे में लोग बार-बार बर्फ डालने का तरीका अपनाते हैं, जो कुछ समय के लिए ही असर दिखाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर बिना बर्फ के भी AC जैसी ठंडी हवा दे, तो आपको उसकी सही सफाई और इस्तेमाल का तरीका अपनाना होगा।

1. कूलर के पैड्स की अच्छी तरह करें सफाई

लंबे समय तक इस्तेमाल न होने या खारे पानी के कारण कूलर के पैड्स में धूल और नमक जमा हो जाता है। इससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है और ठंडक घट जाती है।

कैसे करें सफाई?

  • कूलर के पैड्स निकाल लें
  • पानी में सिरका या नींबू का रस मिलाएं
  • पैड्स को 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें
  • बाद में साफ पानी से धो लें

इससे बंद छेद खुल जाएंगे और कूलर बेहतर ठंडी हवा देगा।

2. पानी की पाइपलाइन और छेद साफ रखें

कूलर में लगी पानी की पाइपलाइन के छोटे छेद कई बार गंदगी या कैल्शियम की वजह से बंद हो जाते हैं। इससे पैड्स तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता।

क्या करें?

पतली सुई या तार की मदद से पाइप के सभी छेद साफ करें ताकि पानी समान रूप से फैल सके।

3. सही वेंटिलेशन है सबसे जरूरी

कूलर तभी अच्छी ठंडक देता है जब उसे बाहर की ताजी हवा मिलती है। अगर कमरा पूरी तरह बंद होगा तो उमस बढ़ेगी और ठंडक कम महसूस होगी।

ध्यान रखें:

  • कूलर को खिड़की या दरवाजे के पास रखें
  • कमरे की एक खिड़की हल्की खुली रखें
  • क्रॉस वेंटिलेशन बनाए रखें

4. पहले पंप चलाएं, फिर फैन ऑन करें

कूलर चालू करते ही फैन ऑन करने के बजाय पहले 5-10 मिनट तक सिर्फ वाटर पंप चलाएं। इससे पैड्स पूरी तरह गीले और ठंडे हो जाएंगे।

इसके बाद फैन ऑन करने पर आपको ज्यादा ठंडी हवा महसूस होगी।

Cooler Tips कूलर की नियमित सफाई क्यों जरूरी है?

अगर कूलर की समय-समय पर सफाई नहीं की जाए तो उसकी कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। साथ ही गंदगी और बैक्टीरिया की वजह से बदबू और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

ये भी पढ़े: Ajmer में बर्बरता की पराकाष्ठा: युवक को बंधक बनाकर दी तालिबानी यातना, जूतों की माला पहनाकर पिलाया पेशाब, दो गिरफ्तार