Bihar hotel crime:बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी बेगूसराय में देखने को मिली है। यहाँ एक होटल के कमरे में युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करने और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, दरिंदों ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
Bihar hotel crime:प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी किसी काम से घर से बाहर निकली थी। रास्ते में उसकी पहचान का एक युवक बाइक लेकर आया और उसे झांसे में लेकर एक होटल में ले गया। आरोपी ने होटल के कमरे में युवती को बंद कर दिया और उसके साथ जमकर लात-घूंसों, जूतों और चप्पलों से बेहरमी से मारपीट की।
युवती लगातार अपनी जान की भीख मांगती रही और खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद, बदहवास हालत में पड़ी युवती के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।
मारपीट और बदसलूकी का वीडियो किया वायरल
Bihar hotel crime:हैवानियत का सिलसिला यहीं नहीं थमा। आरोपी ने दरिंदगी के बाद पीड़िता की पिटाई और उसकी नग्न अवस्था का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ने टेबल पर मोबाइल रखकर युवती के साथ मारपीट की और उस पर चाबी से भी हमला करने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई और बयान
Bihar hotel crime:घटना के अगले दिन से ही पीड़िता न्याय के लिए लगातार थाने के चक्कर काट रही थी। सोमवार देर शाम पीड़िता नगर थाना पहुँची और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और लड़की के बयान पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के साथ होटल में मारपीट किए जाने की बात सामने आई है और इसका वीडियो भी मिला है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

