Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव की स्थिति का हवाला देते हुए सपा नेतृत्व पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव और सपा परिवार पर तंज
Akhilesh Yadav:ओमप्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के दफ्तर में अब शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव जैसी वरिष्ठ हस्तियों को भी एंट्री के लिए अखिलेश यादव की अनुमति का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर पार्टी को सींचा, आज उन्हें पार्टी दफ्तर में प्रवेश के लिए भतीजे की हरी झंडी चाहिए। राजभर ने दुख जताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन तरस इस बात पर आता है कि ‘चच्चू’ को बुढ़ापे में यह सब देखना पड़ रहा है। यदि पार्टी के भीतर परिवार के सदस्यों का यह हाल है, तो आम नेताओं की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है
कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav:सपा के साथ-साथ राजभर ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान पूरे प्रशासनिक तंत्र पर उनका नियंत्रण था। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 तक सपा और कांग्रेस गठबंधन सत्ता में था और उन्हीं की देखरेख में चुनाव हुए थे, तब भी बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। राजभर ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को जनता की नाराजगी को समझना चाहिए, क्योंकि लोग अब इन पार्टियों के कामकाज से नाखुश हैं
read this:-दतिया: इंदरगढ़ नगर परिषद के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, विधायक की अगुवाई में किया घेराव

