Bihar Flood Situation:बिहार में लगातार बारिश के बाद बाढ़ का संकट गंभीर होता जा रहा है। बिहार के साथ-साथ नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का असर राज्य की नदियों के जलस्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक प्रदेश के 15 जिलों में लगभग 49.36 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित बताई गई हैं।
गंगा और कोसी समेत कई नदियां खतरे के ऊपर
Bihar Flood Situation:लगातार बारिश के कारण बिहार की कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। कोसी नदी बलतारा और कुरसेला में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खगड़िया में बूढ़ी गंडक और कई स्थानों पर गंगा का जलस्तर भी निर्धारित सीमा से ऊपर दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुनपुन नदी श्रीपालपुर, बागमती नदी बेनीबाद और घाघरा नदी दरौली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार शाम गंगा का जलस्तर 36.19 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.69 मीटर अधिक था।
सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश
Bihar Flood Situation:मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में अब तक बिहार में 112.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य बारिश के मुकाबले लगभग छह प्रतिशत अधिक है। बिहार और नेपाल के कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है।
सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय और अररिया शामिल बताए जा रहे हैं।
1,260 सामुदायिक रसोई और 13 राहत शिविर सक्रिय
Bihar Flood Situation:बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। विभिन्न इलाकों में 1,260 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा 13 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां करीब 11,060 लोगों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बराजों से छोड़ा जा रहा पानी
Bihar Flood Situation:आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, वाल्मीकिनगर गंडक बराज से सोमवार शाम करीब चार बजे 1.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं वीरपुर कोसी बराज में पानी का बहाव 1,63,315 क्यूसेक दर्ज किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक बराज और नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए समय रहते कदम उठाए जा सकें।
NDRF और SDRF की टीमें तैनात
Bihar Flood Situation:बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के लिए सुरक्षा बलों की टीमें भी तैनात की गई हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में SDRF की 27 और NDRF की 10 टीमें राहत-बचाव कार्यों के लिए मौजूद हैं।
प्रशासन का फोकस प्रभावित लोगों तक भोजन, चिकित्सा और दूसरी आवश्यक सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में जलस्तर पर नजर बनाए रखने पर है।
तेजस्वी यादव ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप
Bihar Flood Situation:बाढ़ के बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर राहत सहायता को लेकर राज्य के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और जान-माल तथा पशुधन को भी नुकसान पहुंचा है।
तेजस्वी यादव ने केंद्र की राहत सहायता को लेकर गुजरात और बिहार के बीच

