BhagalpurBhagalpur
Spread the love

रिपोर्टर: संजीव कुमार शर्मा

Bhagalpur Builder Bajrang Kumar Murder Case : बिहार के भागलपुर में हुए चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड की गुत्थी को स्थानीय पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। जिस दफ्तर में देर रात तक दोनों के बीच बातचीत चल रही थी, वहीं से बिल्डर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में मृतक की महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस खौफनाक वारदात को आपसी विवाद और अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया।

Bhagalpur Builder Bajrang Kumar Murder Case दफ्तर में संबंध बनाने के बाद हुआ विवाद, सोते समय किया हमला

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र के एक कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक का पीरपैंती की रहने वाली सीमा कुमारी नामक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात की रात भी सीमा उसके कार्यालय में ही मौजूद थी। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने कुबूल किया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे, जिसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई।

Bhagalpur Builder Bajrang Kumar Murder Case नशे की हालत में सोते ही उतार दिया मौत के घाट

विवाद के बाद बजरंग कुमार अत्यधिक नशे की हालत में वहीं सो गया। इसी मौके का फायदा उठाकर सीमा ने दफ्तर में रखे एक धारदार हथियार (दबिया) को उठा लिया और सोते हुए बजरंग के गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हमला किया, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला चुपचाप दफ्तर से फरार हो गई।

Bhagalpur Builder Bajrang Kumar Murder Case वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी, हत्या का हथियार बरामद

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक अनुसंधान और फॉरेंसिक जांच की मदद ली। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने चंद घंटों में ही मुख्य आरोपी सीमा कुमारी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार दबिया और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़े: Nawada husband kills wife with knife: नवादा में पारिवारिक कलह का खूनी अंत, सनकी पति ने ससुराल जाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, साला गंभीर रूप से घायल