Balaghat Murder Robbery CaseBalaghat Murder Robbery Case
Spread the love

Balaghat Murder Robbery Case:मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रसव (डिलीवरी) के दौरान अस्पताल में हुए भारी खर्च और कर्ज को चुकाने के लिए अपराध का रास्ता चुन लिया। तिरोड़ी थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पैसों की तंगी के चलते एक महिला की हत्या कर उसके गहने लूट लिए थे।

क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ खुलासा?

Balaghat Murder Robbery Case:पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गत 8 अक्टूबर को तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में 53 वर्षीय महिला खेलनबाई तुरकर अपनी मवेशियों (भैंस) को चराने के लिए जंगल की तरफ गई हुई थी, जहाँ उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई और उसके सोने के जेवरात गायब थे। मामला पूरी तरह से एक ‘ब्लाइंड मर्डर’ था क्योंकि शुरुआती दौर में हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने तकनीकी और जमीनी सुरागकसी के आधार पर छानबीन की, तो ग्राम जामरापानी निवासी रूपेश मरकाम की संदिग्ध भूमिका सामने आई।

अस्पताल के भारी खर्च और पैसों की तंगी बनी वजह

Balaghat Murder Robbery Case:कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी रूपेश मरकाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी एक निजी अस्पताल में हुई थी, जिस पर लगभग 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आया था। इस कर्ज और पैसों की सख्त जरूरत को पूरा करने के लिए उसने पहले एक सूने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद, जब उसकी पैसों की तंगी दूर नहीं हुई, तो उसने मवेशी चरा रही महिला खेलनबाई को अकेले देखकर उसकी हत्या कर दी और उसके कान के टॉप्स व मंगलसूत्र लूट लिए।

सुनार के यहाँ गिरवी रखे गहने बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Balaghat Murder Robbery Case:हत्या और लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी रूपेश लूटे गए जेवरात को लेकर एक सुनार के पास पहुँचा और उन्हें 25 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर गिरवी रखे गए सभी आभूषणों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

read this:-Ujjain Phaladiya Mosque Notice: फलादिया मस्जिद के हिस्से पर नगर निगम का नोटिस, प्रबंधन ने किया 100 साल पुराना होने का दावा