Kuno cheetah death gunshotsKuno cheetah death gunshots
Spread the love

Kuno cheetah death gunshots:मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों को निराश करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। श्योपुर टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन के तहत मिले एक 19 महीने के नर चीते (KNG22) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वन विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस चीते को 25 अक्टूबर 2026 को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था, जिसके बाद तमाम मेडिकल कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

सीटी स्कैन और इमरजेंसी सर्जरी में हुआ सनसनीखेज खुलासा: शरीर से निकले 5 छर्रे

Kuno cheetah death gunshots:शुरुआती जांच के दौरान एक्स-रे में चीते के शरीर के भीतर कई बाहरी वस्तुएं होने के संकेत मिले थे, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जबलपुर स्थित एनडीवीएसयू (NDVSU) के पशु चिकित्सा सर्जरी और रेडियोलॉजी विभाग में रेफर किया गया था।

जब मामले की सीटी स्कैन कराई गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। स्कैन से पता चला कि चीते के आंतरिक अंगों, मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम (हड्डियों और मांसपेशियों) और नर्वस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी इमरजेंसी सर्जरी की, जिसमें उसके शरीर से बंदूक के 5 छर्रे बरामद किए गए। हालांकि, गंभीर आंतरिक क्षतियों के चलते आज सुबह तड़के उसकी मौत हो गई।

राज्य सरकार ने बनाई STF, वन्यजीव सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Kuno cheetah death gunshots:इस घटना के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच के लिए राज्य सरकार ने वन और पुलिस अधिकारियों को शामिल करते हुए एक विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है।

दूसरी ओर, इस घटना के बाद वन विभाग बैकफुट पर आ गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने सरकार पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से वन्यजीवों को निशाना बनाने वाला एक सक्रिय गिरोह घूम रहा था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

वर्तमान में भारत में चीतों की कुल संख्या

Kuno cheetah death gunshots:इस दुखद घटना के बाद भी देश में चीता प्रोजेक्ट की स्थिति पर नजर डालें, तो भारत में चीतों की कुल संख्या अब 58 हो गई है। इनमें से:

  • कूनो नेशनल पार्क में 52 चीते
  • गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में 4 चीते
  • वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (VDTR) में 2 चीते मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, घटना से कुछ दिन पहले श्योपुर के बमोरी गांव में दो चीतों द्वारा मवेशियों का शिकार किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मादा चीता निर्वा के इस युवा शावक के घायल होने की खबर सामने आई थी।

read this:-Indian pilgrims stuck in Saudi Arabia:सऊदी अरब में फंसे हजारों भारतीय जायरीन: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार