ArrahArrah
Spread the love

रिपोर्टर: नेहा गुप्‍ता

Arrah : बिहार के आरा में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने शनिवार (13 जून) को करीब 82.93 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक (हाईटेक) निबंधन कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस नए भवन के शुरू होने से अब आम जनता को जमीन-मकान की रजिस्ट्री और निबंधन से जुड़े कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

मद्द निषेध मंत्री मदन सहनी

Arrah कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनेता और अधिकारी गवाह बने। मंत्री मदन सहनी के साथ मुख्य रूप से आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार सरकार के विधि मंत्री संजय टाइगर, एमएलसी सोनू राय, विधायक राधा चरण सेठ और जिला रजिस्ट्रार तारकेश्वर पांडेय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Arrah सुशासन और समय पर काम के निर्देश

भवन का उद्घाटन करने के बाद मंत्री मदन सहनी ने पूरे कार्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां की डिजिटल व भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नए हाईटेक सिस्टम का लाभ आम जनता को दिखना चाहिए। जनता के निबंधन संबंधी कार्यों का निपटारा बिना किसी देरी के समय सीमा के भीतर होना चाहिए ताकि सुशासन की संकल्पना को मजबूत किया जा सके।

Arrah रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर: युवाओं में दिखा भारी उत्साह

इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल भी देखने को मिली। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विकास पर्व के इस मौके पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेड क्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया और भारी मात्रा में रक्त यूनिट एकत्रित किया गया।

ये भी पढ़े: Madhupur नगर परिषद का बड़ा फैसला: वाटर पार्क, सीसीटीवी और सोलर लाइट समेत कई विकास योजनाओं को बोर्ड की हरी झंडी