MadhupurMadhupur
Spread the love

रिपोर्टर: इम्तियाज़ खान

Madhupur : झारखंड के देवघर जिले के अंतर्गत मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में बोर्ड की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को हाईटेक बनाने से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है।

दरक्शां परवीन, अध्यक्ष, नगर परिषद मधुपुर
सुरेंद्र किस्कू, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मधुपुर

Madhupur तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा शहर, सौर ऊर्जा को बढ़ावा

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत मधुपुर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, बिजली की बचत और रात के अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर सोलर लाइटें स्थापित करने की योजना को भी पास किया गया है।

Madhupur वाटर पार्क और नई जल मीनारों की मिलेगी सौगात

बैठक में स्थानीय नागरिकों और बच्चों के मनोरंजन के लिए शहर में एक शानदार वाटर पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। वहीं, पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए नए इलाकों में जल मीनारों (वाटर टैंक) का निर्माण कराया जाएगा। बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की कड़ी में नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय क्वार्टर बनाने और शहर की जर्जर सड़कों के कायाकल्प की योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है।

Madhupur बैठक में आला अधिकारी रहे मौजूद

इस विकासपरक बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, नगर परिषद उपाध्यक्ष, विभिन्न वार्डों के पार्षद और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने एक सुर में मधुपुर के चौमुखी विकास के लिए इन योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े: Jamtara में हक की आवाज: रसोईया-संयोजिकाओं का हल्लाबोल, 8 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय पर दिया धरना