रिपोर्टर: रविन्द्र सिंह
Bhopal : मध्य प्रदेश के उभरते हुए युवा नेता और सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान ‘आईआईएम अहमदाबाद’ (IIM Ahmedabad) में आयोजित तीन दिवसीय विशेष अध्ययन एवं संवाद सत्र में उन्होंने हिस्सा लिया। इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आकाश ने शिक्षा, युवा नेतृत्व और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अपने जमीनी अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद के डायरेक्टर भारत भास्कर से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें मध्य प्रदेश आने का सप्रेम आमंत्रण दिया।
Bhopal 50 चुनिंदा युवाओं में शामिल होकर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सागर जिले की सुरखी विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले और ‘युवा शक्ति संगठन’ के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत को डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के माध्यम से इस विशेष सत्र का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ। दरअसल, इस प्रतिष्ठित सत्र के लिए पूरे देश से महज 50 योग्य युवाओं का चयन किया गया था, जिनमें मध्य प्रदेश से आकाश सिंह राजपूत को बतौर शोधार्थी (Researcher) शामिल होने का अवसर मिला। बता दें कि आकाश वर्तमान में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और इसी शोध कार्य के चलते उन्हें आईआईएम से यह आमंत्रण मिला था।
Bhopal ग्रामीण विकास और युवा सशक्तिकरण पर दिया विशेष व्याख्यान
तीन दिनों तक चले इस गहन संवाद कार्यक्रम में आकाश ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली, तकनीकी नवाचार, सामाजिक चेतना और ग्रामीण अंचलों के विकास को लेकर अपने कार्यों का एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाकों में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, संगठन निर्माण और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी सत्र के दौरान आईआईएम अहमदाबाद द्वारा देश की 20 हजार से अधिक कंपनियों के मैनेजमेंट और वर्किंग स्टाइल पर किए गए एक बड़े सर्वे को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें आकाश ने बेहतर प्रबंधन और युवाओं की सहभागिता को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
Bhopal लंदन बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम, मायानगरी छोड़ चुनी अपनी मिट्टी
यह पहला मौका नहीं है जब आकाश ने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की हो। इससे पहले वे सागर के सुरखी में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर ‘लंदन बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में 630 टीमों के लगभग 10 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसकी तारीफ खुद पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आईपीएल के दौरान की थी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म और टीवी अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद भी आकाश का जुड़ाव अपनी माटी से कम नहीं हुआ। वे मुंबई की चकाचौंध छोड़ आज पूरी तरह बुंदेलखंड के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मिशन में समर्पित हैं।
ये भी पढ़े: Firozabad में हाईवे पर चलती स्कूटी बनी आग का गोला: यूनिटी हॉस्पिटल के पास मची अफरा-तफरी, चालक सुरक्षित

