by-Ravindra Sikarwar
अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन पर बंदर ने पिछले एक महीने से हमला जारी रखा है। रेलवे कर्मचारी और यात्री अब तक घायल, प्रशासन भी परेशान।
बिजुरी स्टेशन पर बंदर का आतंक, हालात गंभीर:
अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन पर पिछले एक महीने से बंदर का आतंक जारी है। अब तक 10 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसमें रेलवे कर्मचारी और ट्रेन यात्री दोनों शामिल हैं।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने कई बार प्रशासन और वन विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन बंदर का आतंक कम नहीं हुआ है। यात्रियों और कर्मचारियों में डर का माहौल है।
कर्मचारियों की दहशत और सुरक्षा के उपाय:
रेलवे के रनिंग स्टाफ और स्टेशन कर्मचारी अब ड्यूटी के दौरान बड़े डंडे लेकर ट्रेन तक जाते हैं। बंदर इतना हिम्मती हो चुका है कि ट्रेन के इंजन तक चढ़कर ड्राइवर पर हमला कर चुका है।
कर्मचारियों का कहना है कि बंदर ज्यादातर रनिंग स्टाफ को ही निशाना बना रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि यह सब तब शुरू हुआ, जब किसी स्टाफ ने बंदर के बच्चे को मारा था।
प्रशासन और वन विभाग भी परेशान:
रेलवे के चीफ स्टेशन मास्टर, वन विभाग के अधिकारी, एसडीएम और नगर पालिका तक कर्मचारियों और यात्रियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
कर्मचारी अब दहशत में जीने को मजबूर हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।
