Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 22 मिनट के संबोधन में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नई लकीर खींच दी है और पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि भारत की सहनशीलता की भी एक सीमा है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर भारत की ओर आंख उठाकर भी देखा गया तो उसे ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा जिसे दुनिया याद रखेगी।

पीएम मोदी के संबोधन की 10 प्रमुख बातें:

  1. ऑपरेशन सिंदूर: न्याय की अखंड प्रतिज्ञा: पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर हमले की तैयारी कर रहा था, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार किया। इससे भारत की क्षमता और तैयारी का अंदाजा पाकिस्तान को हो गया होगा।
  2. आतंक के खिलाफ नई लकीर: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया पैमाना तय कर दिया है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी हमले का जवाब इसी तरह दिया जाएगा।
  3. आतंकवाद का युग नहीं: पीएम मोदी ने कहा कि यह युग युद्ध का नहीं है, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को एक बेहतर दुनिया की गारंटी बताया।
  4. पाकिस्तान का विनाश: पीएम मोदी ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को चेतावनी दी कि आतंकवाद को बढ़ावा देने से पाकिस्तान खुद ही नष्ट हो जाएगा।
  5. आतंक और बातचीत साथ नहीं: उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और बातचीत, आतंकवाद और व्यापार, और पानी और खून एक साथ नहीं चल सकते।
  6. बातचीत सिर्फ आतंकवाद और PoK पर: पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ आतंकवाद और PoK पर होगी। उन्होंने शहबाज शरीफ, मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भी यह संदेश दिया।
  7. मेड इन इंडिया हथियारों की ताकत: पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने ‘न्यू ऐज वॉरफेयर’ में श्रेष्ठता साबित की है और मेड इन इंडिया हथियारों की ताकत दुनिया देख रही है।
  8. स्टेट स्पॉन्सर टेररिज्म का सबूत: उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारी आतंकियों को विदाई देने आए, जो स्टेट स्पॉन्सर टेररिज्म का सबसे बड़ा सबूत है।
  9. परमाणु धमकी अस्वीकार्य: पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत परमाणु ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा।
  10. पाकिस्तान की मजबूरी: उन्होंने कहा कि हमले के बाद पाकिस्तान बचाव के रास्ते तलाशने लगा और दुनिया भर में गुहार लगाने लगा। बुरी तरह पिटने के बाद उसने 10 मई को भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया। तब तक भारत आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर चुका था।

पीएम मोदी के इस संबोधन ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति में कोई समझौता नहीं करेगा और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।