DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : जिले की अतरैटा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों से जुड़े मामले (आर्म्स एक्ट) में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के निर्देशन तथा एसडीओपी सेवढ़ा दिव्या राजावत के आदेश पर की गई।

ग्राम बेरछा से दबोचा गया आरोपी

Datia पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवढ़ा न्यायालय के एक प्रकरण में धारा 25-बी आर्म्स एक्ट के तहत बबलू उर्फ बालकिशन (पिता कामता नाई, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम बेरछा) के खिलाफ स्थाई वारंट जारी था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना और सक्रियता के आधार पर पुलिस टीम ने आज ग्राम बेरछा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया उप जेल सेवढ़ा

Datia गिरफ्तारी के बाद अतरैटा पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी बबलू उर्फ बालकिशन को सेवढ़ा न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में उप जेल सेवढ़ा भेज दिया है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

Datia इस फरार वारंटी को पकड़ने में अतरैटा थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक कौरव, आरक्षक संजय सोलंकी और आरक्षक अरुण भदोरिया का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़े: सुपौल में नशा तस्करी पर कसेगा शिकंजा, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान के निर्देश