DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाने में तीन युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।

कैसे हुई घटना?

Datia महिला थाना प्रभारी कोमल परिहार से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 सितंबर की रात की है। पीड़िता अपने गांव में ही गणेशोत्सव के दौरान गणपति झांकी देखने के लिए गई थी। रात करीब 10 बजे जब वह झांकी देखकर वापस अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

डर और बदनामी के कारण देरी से पहुंची पुलिस के पास

Datia घटना के समय आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमका दिया था, जिसके चलते डर और समाज में बदनामी के खौफ से पीड़िता ने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और चुप रही। हालांकि, घटना के करीब दो महीने बीत जाने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई। 13 नवंबर को वह अपनी मां के साथ सीधे महिला थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जल्द गिरफ्तारी का दावा

Datia पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी दीपक रावत, सूरज रावत और रविन्द्र रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े: डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में क्या खाएं? इन हेल्दी चीजों से कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर