Sohna PoliceSohna Police
Spread the love

Sohna Police:हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना इलाके में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ (Encounter) सामने आई है। नूंह क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिंद्रा थार गाड़ी में दो गायों को ले जा रहे बदमाशों को घेरने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस जवाबी कार्रवाई में कुख्यात वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। वहीं, उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

थार रोकने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sohna Police:पुलिस के अनुसार, सोहना के गांव भिवरावटी से सिलानी रोड के पास गुरुग्राम-नूंह सीमा पर यह घटना हुई। नूंह क्राइम ब्रांच को सुबह करीब चार बजे गुप्त सूचना मिली थी कि शाहिद अपने साथियों के साथ गोवंश की तस्करी के लिए फरीदाबाद नंबर की थार गाड़ी से निकलने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जब संदिग्ध थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शाहिद को गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे सोहना नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में मौजूद दोनों अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

गोवंश मुक्त कराकर गौशाला भेजे गए, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Sohna Police:मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सोहना सदर थाना पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और सीन ऑफ क्राइम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर वहां से अहम सबूत जुटाए। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर थार की डिग्गी में ले जाए जा रहे दोनों गोवंश की जांच कराई गई और उन्हें सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भिजवा दिया गया।

30 से अधिक आपराधिक मामले थे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मारा गया बदमाश शाहिद उर्फ आडवाणी एक शातिर अपराधी था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, एटीएम चोरी और गोवंश तस्करी जैसे गंभीर मामलों को मिलाकर करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

वर्ष 2018 में बिलासपुर क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था, जहां पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए जाने पर वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। फिलहाल, पुलिस उसके फरार साथियों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read this:-Father Arrested Daughter Murder : ऑनर के शक में कलयुगी पिता बना कातिल: बेटी की गला रेतकर हत्या की, फिर खून से सने बिस्तर और कपड़े जलाए