BJP MP Janardan MishraBJP MP Janardan Mishra
Spread the love

BJP MP Janardan Mishra:रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने तीखे बयानों के चलते चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स और उद्योगपति एलन मस्क को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह बयान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में दिया गया।

डिप्टी सीएम की मौजूदगी में दिया बयान

BJP MP Janardan Mishra:यह पूरा मामला रीवा के लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर में बिछिया नदी पर नए पुल के निर्माण कार्य के भूमि पूजन समारोह के दौरान सामने आया। इस कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और स्थानीय सांसद जनार्दन मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए थे। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद मिश्रा अचानक आवेश में आ गए और दुनिया के शीर्ष उद्योगपति एलन मस्क पर जमकर बरसे।

सांसद ने मंच से बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 56 इंच के सीने वाले नेतृत्व के आगे कोई भी बड़ी ताकत नहीं टिक सकती। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि यदि एलन मस्क को भारत आना है, तो उन्हें भारत सरकार और प्रधानमंत्री की शर्तों के अनुसार ही आना होगा। इसके बाद उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर मस्क अपनी मनमानी करेंगे, तो उन्हें दो घूंसा मारूंगा, जिसके बाद वह यहां से भाग जाएंगे।”

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने वैश्विक ताकतों पर साधा निशाना

BJP MP Janardan Mishra:कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी दुनिया का नेतृत्व कर रही बड़ी वैश्विक शक्तियों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालातों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की महाशक्तियां अपनी मठाधीशी और आक्रामकता के कारण मानवता को नुकसान पहुंचा रही हैं। चारों तरफ मिसाइलें दागी जा रही हैं और बेकसूर लोगों की जान जा रही है, जो यह साबित करता है कि दुनिया का नेतृत्व करने वाले पूरी तरह असफल हो चुके हैं।

डिप्टी सीएम ने जोर देकर कहा कि ऐसे समय में पूरी दुनिया को एक परिवार मानने वाले देश यानी भारत को आगे आकर वैश्विक नेतृत्व संभालने की आवश्यकता है, तभी दुनिया में सच्ची शांति स्थापित हो सकती है।

read this:- नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, कथा और स्वरूप