UP IPS TransferUP IPS Transfer
Spread the love

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 IPS officers के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों के Superintendent of Police (SP) और Senior Superintendent of Police (SSP) बदले गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को Police Headquarters, PAC और Police Commissionerate में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तबादला सूची में बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जिलों का नाम शामिल है।

ADG स्तर पर भी हुआ बदलाव

UP IPS Transfer:ताजा आदेश के अनुसार A. Satish Ganesh को ADG Traffic & Road Safety की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास अपराध विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।

वहीं Bhagwan S. Srivastava को ADG Technical Services के पद पर बनाए रखते हुए ADG Crime का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई जिलों में बदले गए Police Captains

UP IPS Transfer :को बस्ती से हटाकर SP Jaunpur बनाया गया है। वहीं जौनपुर के मौजूदा SP Kunwar Anupam Singh को PAC Headquarters, Lucknow भेजा गया है।

Raveena Tyagi, जो Lucknow Police Commissionerate में DCP के पद पर तैनात थीं, अब SP Barabanki की जिम्मेदारी संभालेंगी।

इसी तरह Omveer Singh को बलिया से स्थानांतरित कर SP Basti बनाया गया है। वहीं Eraaj Raja अब SP Ballia की जिम्मेदारी संभालेंगे। गाजीपुर में Vinay Kumar Singh को नया SP बनाया गया है।

Transfer List: किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

क्रमअधिकारीवर्तमान तैनातीनई तैनाती
1ए. सतीश गणेशADG Traffic & Road Safety, अतिरिक्त ADG CrimeADG Traffic & Road Safety
2भगवान एस. श्रीवास्तवADG Technical ServicesADG Technical Services, अतिरिक्त ADG Crime
3यशवीर सिंहSP BastiSP Jaunpur
4कुंवर अनुपम सिंहSP JaunpurSP, PAC Headquarters
5रवीना त्यागीDCP Lucknow Police CommissionerateSP Barabanki
6संजय कुमारSSP Muzaffarnagarसेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC प्रयागराज
7ओमवीर सिंहSP BalliaSP Basti
8कुंवर ज्ञानंजय सिंहSP HapurDCP Prayagraj Police Commissionerate
9कमलेश बहादुरSP MauSP, लोक शिकायत, Police Headquarters
10ईराज राजाSP GhazipurSP Ballia
11अर्पित विजयवर्गीयSP BarabankiDCP Lucknow Police Commissionerate
12सर्वेश कुमार मिश्रासेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC प्रयागराजSP Mau
13विनय कुमार सिंहSP JalaunSP Ghazipur
14सूरज कुमार रायSP BaghpatSSP Muzaffarnagar
15चिराग जैनSP Rural AzamgarhSP City Bareilly
16आलोक राज नारायणASP HardoiASP Mathura
17पूर्णेंदु सिंहSP/Staff Officer to DGPSP Baghpat
18मधुवन कुमार सिंहSP City AzamgarhSP Hapur
19सुरेश चंद्र रावतSP/ASP MathuraSP Jalaun
20मानस पारीकSP City BareillySP City Azamgarh

Basti, Ballia और Ghazipur में अहम बदलाव

UP IPS Transfer:इस फेरबदल में Basti, Ballia और Ghazipur में हुए बदलाव खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं। यशवीर सिंह को जौनपुर भेजे जाने के बाद बस्ती की कमान ओमवीर सिंह को दी गई है। वहीं गाजीपुर से ईराज राजा को बलिया भेजा गया है और जालौन से विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया SP बनाया गया है।

इसके अलावा Suraj Kumar Rai को SSP Muzaffarnagar और Madhuban Kumar Singh को SP Hapur की जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ और बरेली में भी SP स्तर पर बदलाव किया गया है।

Lucknow और Prayagraj Commissionerate में भी नई तैनाती

UP IPS Transfer:तबादला आदेश में Lucknow Police Commissionerate और Prayagraj Police Commissionerate को भी शामिल किया गया है। अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से हटाकर Lucknow में DCP बनाया गया है, जबकि कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ से Prayagraj Police Commissionerate में DCP की जिम्मेदारी मिली है।

कुल मिलाकर इस UP IPS Transfer में जिले स्तर से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती तक व्यापक बदलाव किया गया है।

read this:- रायपुर: गृहमंत्री का फर्जी PA बनकर 25 लाख रुपये ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 15 लोग बने शिकार