Vishvendra Singh resigns from CongressVishvendra Singh resigns from Congress
Spread the love

Vishvendra Singh resigns from Congress:राजस्थान की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भरतपुर राजघराने के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पार्टी के भीतर चल रही कलह और खींचतान के चलते कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

निकाय चुनाव की हार और टिकट वितरण पर विवाद

Vishvendra Singh resigns from Congress:हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी के भीतर का असंतोष खुलकर बाहर आ गया। विश्वेन्द्र सिंह ने निकाय चुनाव में पार्टी की हार का ठीकरा टिकट वितरण पर फोड़ा। उनका आरोप था कि जिला अध्यक्षों ने अपने चहेतों को टिकट बांटे और पार्टी के असली व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया, जिसके कारण जनता ने चुनाव में पार्टी को नकार दिया।

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर तीखा हमला

Vishvendra Singh resigns from Congress:इस्तीफे से कुछ दिन पहले विश्वेन्द्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्षों पर जमकर निशाना साधा था।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा:

“भरतपुर-डीग में कांग्रेस का बंटाधार हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बनकर बैठे हैं। जब तक ये लोग कुर्सी पर हैं, तब तक कांग्रेस का आगे बढ़ना नामुमकिन है। प्रदेश नेतृत्व अब होश में आए।”

सिंह ने टिकट बंटवारे में गड़बड़ी के साथ-साथ डोटासरा से जुड़े पुराने भर्ती मामलों पर भी गंभीर सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

निष्कासन की तैयारी से पहले खुद छोड़ा साथ

Vishvendra Singh resigns from Congress:सूत्रों के अनुसार, निकाय चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और विश्वेन्द्र सिंह के बीच उपजे इस तीव्र विवाद के बाद प्रदेश नेतृत्व की तरफ से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निष्कासन की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, इससे पहले ही विश्वेन्द्र सिंह ने खुद पार्टी से इस्तीफा देकर सियासी हलचल को और ज्यादा तेज कर दिया है।

read this:-Job scam :विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी: दिल्ली पुलिस ने किया बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार