BJP Organization General Secretaries List 2026BJP Organization General Secretaries List 2026
Spread the love

BJP Organization General Secretaries List:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ठन को और अधिक मजबूत करने के लिए केंद्रीय और राज्य स्तर के संगठन महामंत्रियों के बीच जिम्मेदारियों का नया बंटवारा कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी की गई इस नई सूची में सभी नेताओं के नाम के साथ उनके कार्यक्षेत्र और दायित्वों की स्पष्ट जानकारी दी गई है, जिससे आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से अमलीजामा पहनाया जा सके।

प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र

BJP Organization General Secretaries List:पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) और संगठक के पद पर नियुक्त किया है:

  • शिवप्रकाश: इन्हें राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। इनके जिम्मे आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा राज्य हैं। इनका मुख्य कार्यकेंद्र मुंबई रहेगा।
  • सौदान सिंह: इन्हें भी राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) का दायित्व सौंपा गया है। यह बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे और इनका केंद्र भुवनेश्वर होगा।
  • वी. सतीश: इन्हें एससी/एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय का संगठक (केंद्र: दिल्ली) बनाया गया है।
  • नागेंद्र: इन्हें वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्यों में संगठन महामंत्रियों और सह-महामंत्रियों की तैनाती

BJP Organization General Secretaries List:विभिन्न राज्यों में पार्टी के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश महामंत्री (संगठन) और सह-महामंत्रियों की नियुक्तियों की पूरी सूची इस प्रकार है:

क्र.नामदायित्व (राज्य/क्षेत्र)कार्यकेंद्र
1अजय जामवालप्रदेश महामंत्री (संगठन): महाराष्ट्रमुंबई
2सतीश धोंडप्रदेश सह-महामंत्री: महाराष्ट्र; जनजाति संपर्क: गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्रनागपुर
3मधुकरप्रदेश महामंत्री (संगठन): आंध्र प्रदेश, तेलंगानाहैदराबाद
4दशरथप्रदेश सह-महामंत्री (संगठन): तेलंगानावारंगल
5रवींद्र राजूप्रदेश महामंत्री (संगठन): असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माणगुवाहाटी
6भीष्म दलसानियाप्रदेश महामंत्री (संगठन): बिहारपटना
7पवन साईप्रदेश महामंत्री (संगठन): झारखंडरांची
8सिद्धार्थनप्रदेश महामंत्री (संगठन): हिमाचल प्रदेशशिमला
9रत्नाकरप्रदेश महामंत्री (संगठन): गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीवअहमदाबाद
10अरुण बिन्द्राणीप्रदेश सह-महामंत्री (संगठन): गुजरातराजकोट
11फणीन्द्रनाथ शर्माप्रदेश महामंत्री (संगठन): उत्तराखंडदेहरादून
12पवन राणाप्रदेश महामंत्री (संगठन): दिल्ली, हरियाणादिल्ली
13कर्मवीरप्रदेश महामंत्री (संगठन): छत्तीसगढ़रायपुर
14चन्द्रशेखरप्रदेश महामंत्री (संगठन): मध्य प्रदेशभोपाल
15मानस मोहंतीप्रदेश महामंत्री (संगठन): ओडिशाभुवनेश्वर
16मंत्री श्रीनिवासुलुप्रदेश महामंत्री (संगठन): पंजाब, चंडीगढ़चंडीगढ़
17धर्मपालप्रदेश महामंत्री (संगठन): उत्तर प्रदेशलखनऊ
18अमिताभ चक्रवर्तीप्रदेश महामंत्री (संगठन): पश्चिम बंगालकोलकाता
19अभय गिरीसंगठक: ब्रज क्षेत्रआगरा
20अनंत नारायण मिश्रसंगठक: भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्रपूर्णिया

हालिया राजनीतिक फेरबदल

BJP Organization General Secretaries List:संगठन महामंत्रियों के इस कार्य-बंटवारे से कुछ समय पहले ही बीजेपी ने विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची भी जारी की थी। उस सूची में प्रमुख चेहरों के रूप में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ व हरियाणा का प्रभार तथा हरीश द्विवेदी को बिहार व कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन लगातार हो रहे संगठनात्मक बदलावों से साफ है कि पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों के लिए पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गई है।

read this:-ओरछा में भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम: बेतवा नदी में श्री रामराजा सरकार ने किया जलविहार, गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन