Swatantra Bhardwaj interim bailSwatantra Bhardwaj interim bail
Spread the love

Swatantra Bhardwaj interim bail:राजधानी दिल्ली से एक बड़ी कानूनी राहत की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर अपने बयानों के कारण विवादों में आए और गिरफ्तार किए गए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत से अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 3 सप्ताह के लिए यह राहत प्रदान की है। उन पर एक प्रदर्शन के दौरान मारपीट करने और विवादित बयान देने का आरोप था।

तीन हफ्ते के लिए मिली अंतरिम राहत

Swatantra Bhardwaj interim bail:दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले, सोमवार को अदालत ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में अपना फैसला 15 सितंबर तक सुरक्षित रख लिया था। अदालत के इस आदेश के बाद उन्हें फिलहाल बड़ी राहत मिली है।

विवादित बयानों और मारपीट के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

Swatantra Bhardwaj interim bailखुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को गत 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था और 7 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय आजाद पर हमला किया था। इतना ही नहीं, उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर मारपीट की बात खुलेआम स्वीकार की थी।

वकीलों के तर्क और गंभीर धाराएं

Swatantra Bhardwaj interim bail:सुनवाई के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज के बचाव पक्ष के वकील ने दावा किया था कि उनके मुक्किल को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया है और जून महीने में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने खुद भारद्वाज पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में उन पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, आपराधिक धमकी, पीछा करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

read this:-“राम मंदिर चढ़ावे की चोरी छिपाने के लिए जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा उछाला”: सपा सांसद नदवी का बीजेपी पर सीधा हमला