SupaulSupaul
Spread the love

रिपोर्टर: सुरजीत कुमार

Supaul : बिहार के सुपौल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई। वीरपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नेपाल से लौटते समय हुआ हादसा

Supaul जानकारी के अनुसार, भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया निवासी 26 वर्षीय अरविंद ऋषिदेव अपनी 22 वर्षीय पत्नी सुरती देवी और साली मूर्ति देवी के साथ बाइक पर सवार होकर नेपाल के हरीपुर रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार देर रात जब तीनों वापस अपने घर कटैया लौट रहे थे, तभी वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Supaul टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अरविंद और दूसरी महिला को तुरंत वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही दोनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया।

ट्रैक्टर जब्त, पुलिस जांच में जुटी

Supaul घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: कौशांबी: खेत में खड़ी कार की डिग्गी से मिला युवक का शव, ईंट से कूचकर निर्मम हत्या