रिपोर्टर: रतन कुमार
Jamtara : जामताड़ा जिले के मिहिजाम में बच्चों की कलात्मक क्षमता को मंच देने के उद्देश्य से एक भव्य चित्रकला एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन सेवा पार्टी के तत्वावधान में रविवार (6 सितंबर) को लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 150 बच्चों व युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
तीन अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभा का प्रदर्शन
Jamtara प्रतियोगिता को प्रतिभागियों की आयु के आधार पर तीन अलग-अलग समूहों (ग्रुप) में बांटा गया था, जिसमें 5 वर्ष के छोटे बच्चों से लेकर 20 वर्ष तक के युवाओं ने भाग लिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जहां सुंदर रंगों से अपनी मासूम सोच को कैनवास पर उतारा, वहीं युवा कलाकारों ने गंभीर विषयों पर आधारित चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चित्रकार बने मुख्य निर्णायक
Jamtara प्रतिभागियों के हुनर को परखने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विख्यात चित्रकला विशेषज्ञ शंभूनाथ जाना मुख्य निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए उनके साथ अमित गोराई, भगवान प्रसाद राय, मंटू दास और विक्की साव ने सह-निरीक्षक की भूमिका निभाई।
भविष्य में जिला स्तरीय आयोजनों का संकल्प
Jamtara कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जन सेवा पार्टी के प्रमुख राकेश लाल ने सभी बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने घोषणा की कि मिहिजाम से शुरू हुआ यह सिलसिला आगे चलकर जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन के प्रति धन्यवाद जताया।
इस अवसर पर जन सेवा पार्टी के नगर अध्यक्ष पवन देव राय, जिला प्रवक्ता छोटेलाल मंडल, मुन्ना राम, सामू दास, अखिलेश शर्मा, अचिंतो मंडल, रोहन तुरी, राजीव तुरी, अमित वर्मन के अलावा शिक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, बिमल हांसदा, रोहित कुमार और अभिजीत सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: बुखार के बाद गले में खराश और खांसी? अपनाएं ये घरेलू उपाय

