भोपाल/दुबई: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितंबर को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 (Annual Investment Meeting) में शामिल हुए। निवेश के इस बड़े वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को सामने रखा। उन्होंने निवेशकों को भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने का न्योता भी दिया।
एआईएम कांग्रेस को दुनिया के प्रमुख निवेश मंचों में गिना जाता है, जहां विभिन्न देशों की सरकारों के साथ निवेशक, कंपनियां और सॉवरेन वेल्थ फंड निवेश से जुड़े अवसरों पर चर्चा करते हैं। इस वर्ष सम्मेलन में 180 से अधिक देशों के करीब 20 हजार प्रतिनिधियों के भाग लेने की जानकारी दी गई है।
ओडीओपी और जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने दुबई के बिजनेस बे स्थित ताज दुबई में आयोजित मध्यप्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी में बैतूल का बेल मेटल क्राफ्ट, अशोकनगर की चंदेरी साड़ी, महेश्वर की महेश्वरी साड़ी, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, भोपाल की जरी-जरदोजी और ग्वालियर के कारपेट जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए। सरकार का लक्ष्य इन उत्पादों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ना और प्रदेश के कारीगरों के लिए नए बाजार एवं रोजगार के अवसर तैयार करना है।
अरब संसद अध्यक्ष से मुलाकात
दुबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यामाही से भी मुलाकात की। दोनों के बीच मध्यप्रदेश और अरब देशों के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने के साथ कृषि, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने अरब निवेशकों को मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, उन्नत विनिर्माण और शहरी बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अरब व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को मध्यप्रदेश आने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में भाग लेने का आमंत्रण दिया।
दुबई के बाजार से किसानों को फायदा पहुंचाने की तैयारी
मुख्यमंत्री की यात्रा का एक अहम फोकस कृषि उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशना भी है। दुबई और यूएई खाद्य जरूरतों के बड़े हिस्से के लिए आयात पर निर्भर हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के कृषि उत्पादों के लिए खाड़ी देशों में बड़ा बाजार उपलब्ध हो सकता है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश दाल उत्पादन में देश में अग्रणी है। राज्य अनाज और गेहूं के उत्पादन में भी
