कटनी। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को वापस लेने की मांग को लेकर कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार, 1 सितंबर को प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं में शामिल हैं और वे लगातार जनता से जुड़े मुद्दों, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संविधान की रक्षा को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार से सवाल करना और जनहित से जुड़े विषयों को उठाना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसे सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आम नागरिकों के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े विषयों को लगातार उठाते रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण को लोकतांत्रिक दृष्टि से गंभीर विषय बताया।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को जनहित के मुद्दे उठाने का अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने के साथ ही प्रकरण वापस लेने की मांग की। कांग्रेस ने लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखने की भी अपील की।
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह के साथ राजकुमार केलु उपाध्याय, राकेश जैन कक्का, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, गोल्डन पांडे, प्रेम बत्रा, जालेम यादव, आफताब अहमद, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, पंकज गौतम, कमल पांडे, आनंद पटेल, मंगल सिंह, अजय खटीक, विजय मंगल चौधरी, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, विकास निगम, छोटू सिंह बघेल, इस्तियाक अहमद, राहुल होतवानी, राहुल पटेरिया, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, भरत विश्वकर्मा, जॉर्ज डेविड, रॉबिन पीटर, शशि शेखर भारद्वाज, विनीत जायसवाल, रमेश मिश्रा, रवि जायसवाल, घनश्याम रजक, रूपा तिवारी, शशि यादव, दिलदार खान, इमरान खान, विजय चांदवानी, सुनील श्रीवास, सलाहुद्दीन खान, रामचंद मूलवानी, विकास चौधरी, राजेश निषाद, प्रिंस खटीक, शुभम सोनखरे, हर्षित मिश्रा और साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
