Spread the love

एंकर— आगरा के खेरागढ़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खेरागढ़ थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 25 हजार रुपये के इनामी शातिर नकबजन ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को फजीहतपुरा कट के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कागारौल थाने में नकबजनी के तीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, चोरी की लाइसेंसी राइफल, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

वीओ— खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि नकबजनी के मामलों में वांछित और इनामी आरोपी ध्रुव सिंह फजीहतपुरा कट के आसपास मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक ध्रुव सिंह के खिलाफ थाना कागारौल में नकबजनी से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से फरार चल रहे आरोपी पर पहले 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसकी गिरफ्तारी न होने पर इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 50 हजार रुपये की नकदी, चोरी की लाइसेंसी राइफल, 315 बोर के दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की जानकारी पुलिस को दी है।

अब पुलिस ध्रुव सिंह के फरार साथियों बब्लू और अनिरुद्ध की तलाश कर रही है। साथ ही जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक किन-किन जगहों पर वारदातें की हैं और बरामद सामान किस चोरी की घटना से संबंधित है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।