ChhapraChhapra
Spread the love

रिपोर्टर: एस कुमार

Chhapra : बिहार के सारण जिले से सामाजिक सौहार्द और प्रेम की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। पानापुर इलाके में वर्षों पुराने प्रेम प्रसंग को आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति मिल गई। बनियापुर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती और पानापुर के 26 वर्षीय युवक के बीच पिछले 8-9 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। शुरुआती पारिवारिक हिचकिचाहट और विवाद के बाद, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सूझबूझ से इस प्रेम कहानी का सुखद अंत विवाह के रूप में हुआ।

Chhapra पारिवारिक विवाद के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम

दोनों युवाओं के बीच लंबे समय से चल रहे अफेयर की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो शुरुआत में दोनों पक्षों में असहमति और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय पानापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई।

Chhapra पंचायत और पुलिस की पहल से दोनों पक्ष शादी के लिए हुए राजी

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और गांव के प्रबुद्ध पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों परिवारों को बैठाकर कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर वार्ता की। दोनों प्रेमी युगल बालिग थे और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के फैसले पर अडिग थे। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद अंततः दोनों परिवारों ने अपने बच्चों की खुशी के आगे सिर झुका दिया और इस रिश्ते को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

ठाकुरबाड़ी मंदिर में वैदिक रीती-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह

सहमति बनने के बाद पानापुर स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी में पुलिसकर्मी और पंचायत प्रतिनिधि खुद गवाह बने और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस घटना की पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

ये भी पढ़े: दिल्ली के रघुबीर नगर में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा गोदाम में बैटरी फटने से भड़की भीषण आग, 2 लोगों की मौत

You missed