रिपोर्टर: उपेन्द्र राजपूत
Morena : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से गुजरने वाली चंबल नदी में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। नगरा साहसपुरा घाट से उत्तर प्रदेश के केला घाट की ओर यात्रियों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक नदी के बीच धार में बंद हो गया। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर बह रहा यह स्टीमर मुरैना की सीमा लांघते हुए भिंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर बढ़ता चला गया।
Morena इंजन बंद होने से यात्रियों में उपजी भारी दहशत
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। स्टीमर के बीच नदी में पहुँचते ही तकनीकी खराबी या डीजल खत्म होने के कारण उसका इंजन अचानक ठप हो गया। चालक दल द्वारा उसे तुरंत दुरुस्त करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन बहाव की गति इतनी तीव्र थी कि प्रयास असफल रहे। स्टीमर में सवार यात्रियों ने जब अपने परिजनों को फोन पर इस भयावह स्थिति की सूचना दी, तो उनके बीच भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया।
Morena 100 से ज्यादा सवारियाँ और कांवड़िये मौजूद
बताया जा रहा है कि इस स्टीमर में 100 से अधिक यात्री सवार हैं, जिनमें अधिकांश श्रद्धालु और कांवड़िये शामिल हैं जो उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धाम बटेश्वर में जल चढ़ाने जा रहे थे। इसके साथ ही स्टीमर पर लगभग 50 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी लदे हुए हैं। पानी की अत्यधिक गहराई और प्रचंड वेग के कारण स्टीमर देखते ही देखते घाट पर मौजूद लोगों की नजरों से दूर ओझल हो गया।
पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गए हैं। नदी के बहाव की दिशा और सीमावर्ती इलाकों को अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि रेस्क्यू टीम समय रहते स्टीमर तक पहुँच सके और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
ये भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शेखपुरा में पौधरोपण, सड़क का नाम ‘अटल पथ’ करने की उठी मांग

